न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 28 रन से हराया
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 120 रन बनाए। रॉस टेलर ने सर्वाधिक 27 रन जोड़े जबकि कप्तान डेनियल विटोरी 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके अलावा ब्रेंडन मैक्लम ने भी 18 रन बनाए।
श्रीलंका की ओर से असंथा मेंडिस ने 18 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट झटके जबकि एंजेलो मैथ्यूज, नुवान कुलसेकरा, लसिथ मलिंगा और सूरज रांडीव को एक-एक सफलता मिली।
जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवरों में 92 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। मैथ्यूज ने सर्वाधिक 27 और कप्तान कुमार संगकारा ने 17 रन जोड़े। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।
न्यूजीलैंड की ओर से एंडी मैके ने दो और कप्तान विटोरी ने भी एक विकेट हासिल किया। स्टायरिश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दो मैचों की श्रंखला में किवी टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications