विराट ने मैच जिताऊ पारी पत्नी अनुष्का को किया समर्पित, कही बड़ी बात
नॉटिंघम। तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैड को पटखनी देते हुए 203 रनों से सीरीज का तीसरा मुकाबला जीत लिया है। शानदार प्रदर्शन करने वाले और मैन ऑफ द मैच से सम्मानित विराट कोहली ने अपनी पारी पत्नी अनुष्का शर्मा को समर्पित किया है। जबकि टीम इंडिया की जीत केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया है। जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के लिए कुछ खास बातें भी कही है। तीसरे मैच में मैन ऑफ द मैच से सम्मानित विराट कोहली ने इस मुकाबले में शानादर प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में मिलाकर 200 रन बनाए. विराट ने पहली पारी में 97 रन तो दूसरी पारी में 103 रन बनाए. इसी के साथ विराट कोहली का इस सीरीज में ये दूसरा शतक भी था। इसके साथ-साथ इस बार उनकी कप्तानी की भी प्रसंशा हो रही है।

मेरी पारी पत्नी अनुष्ता शर्मा को समर्पित
मैच में जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली ने कहा कि मेरी पारी पत्नी अनुष्का का समर्पित है। अनुष्का मुझे मेरे खेल के लिए हर समय प्रोत्साहित करती रहती हैं। वह इकलौती ऐसी हैं जो मुझे हमेशा पॉजिटिव रखने में साथ देती हैं। कोहली ने कहा कि उन्होंने अतीत में बहुत कुछ देखा है लेकिन वह इस समय इस श्रेय की हकदार हैं।

टीम इंडिया की जीत केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित
विराट कोहली ने अपनी शानदार पारी का श्रेय पत्नी अनुष्का शर्मा को देने के साथ-साथ टीम इंडिया को मिली शानदार जीत को केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए समर्पित किया है। बता दें कि केरल में बाढ़ की वजह से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

6 पारियों में विराट ने बनाए 440 रन, दो शतक भी
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए हैं। विराट कोहली इस सीरीज की अब तक 6 पारियों में कुल 440 रन बना चुके हैं जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक भी शामिल है। सीरीज मे मिली यह पहली जीत टीम इंडिया के लिए किसी रामबाढ़ से कम नहीं है। क्योंकि पिछले दो मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और हार के साथ-साथ बहुत आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications