युगल और मिश्रित युगल के महारथी हैं पेस
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। जिंबाब्वे की कारा ब्लैक के साथ रविवार को अपने करियर का 12वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले भारत के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने युगल और मिश्रित युगल मुकाबलों में बराबर सफलता हासिल की है।
पेस और ब्लैक की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रविवार को ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर खेले गए खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के वेस्ले मूडी और अमेरिकी की लिसा रेमंड को 6-4, 7-6 से पराजित कर विंबलडन का मिश्रित युगल खिताब जीता।
पेस ने दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। मजेदार बात यह है कि उन्होंने 1999 में रेमंड के साथ यह खिताब जीता था। पेस ने अपने करियर में अब तक छह युगल और इतने ही मिश्रित युगल खिताब जीते हैं।
उन्होंने सर्वाधिक तीन मिश्रित युगल खिताब ब्लैक के साथ जीते हैं जबकि दो बार उन्होंने मार्टिना नवरातिलोवा को अपना जोड़ीदार बनाकर सफलता हासिल की थी। एक बार उन्होंने रेमंड के साथ चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है।
युगल मुकाबलों में भी पेस ने इतने ही खिताब जीते हैं। उन्होंने तीन हार महेश भूपति के साथ ग्रैंड स्लैम जीता है जबकि एक मौके पर चेक गणराज्या के मार्टिन डैम उनके जोड़ीदार रहे हैं। दो मौकों पर उन्होंने लुकास डुल्ही के साथ खिताबी जीत हासिल की है।
पेस के ग्रैंड स्लैम खिताब :
युगल-
1999, फ्रेंच ओपन, भूपति के साथ
1999, विंबलडन, भूपति के साथ
2001,फ्रेंच ओपन, भूपति के साथ
2006, अमेरिकी ओपन, डैम के साथ
2009, फ्रेंच ओपन, डुल्ही के साथ
2009, अमेरिकी ओपन, डुल्ही के साथ
मिश्रित युगल-
1999, विंबलडन, रेमंड के साथ
2003, आस्ट्रेलियन ओपन, नवरातिलोवा के साथ
2003, विंबलडन नवरातिलोवा के साथ
2008, अमेरिकी ओपन, ब्लैक के साथ
2010, आस्ट्रेलियन ओपन, ब्लैक के साथ
2010, विंबलडन, ब्लैक के साथ
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications