
निकलने लगा खून
दरअसल, फुटबाॅलर उस समय भड़का जब रेफरी सत्यम टोकी ने रेड कार्ड दिखाया। हमले के बाद रेफरी की आंख और चेहरे से खून निकलने लगा और फिर मैदान में मौदूर दूसरे खिलाड़ियों को रेफरी बचाव के लिए आगे आना पड़ा। बता दें कि सत्यम भारतीय मूल के निवासी हैं और अपनी पत्नी और बेटी और पत्नी के साथ वेस्ट लंदन में रहते हैं।

खिलाड़ी ने दी थी धमकी
सत्यम ट्रेन कंडक्टर हैं और फुटबॉल क्लब के लिए रेफरी के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं। सत्यम ने बताया कि गलत शब्दों का इस्तेमाल करने पर मैंने उक्त फुटबॉलर को मैदान से बाहर जाने को कहा। मैदान से बाहर जाते समय खिलाड़ी ने मुझे धमकी देते हुए कहा कि वह उसे मैदान से बाहर देख लेगा। इसके बाद मैंने उसे रेड कार्ड दिखाया।
आंखों के सामने छा गया अंधेरा
हमले के बाद टोकी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, इस बात से गुस्साए फुटबाॅलर ने मुझ पर हमला कर दिया। मेरी एकदम से मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है और मुझे कुछ समय के लिए दिखाना भी बंद हो गया था। खिलाड़ी ने चेहरे चेहरे पर हमला किया था जिससे मेरे मुंह और आंख से खून बहने लगा और मैदान में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने मेरी मदद की और आगे आए। इस घटना के बाद क्लब ने खिलाड़ी की हरकत की निंदा करते हुए सार्वजानिक रूप से माफी मांगी है और रेफरी की सहायता करने की बात भी कही है।


Click it and Unblock the Notifications


