IPL 2018: आर अश्विन बने Kings XI Punjab के कप्तान
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आर अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान बनाया गया है। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से पहले अश्निन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। आज फेसबुक की लाइव चैट पर किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी ने इसका ऐलान किया, इस दौरान टीम के डायरेक्टर वीरेंद्र सहवाग मौजूद थे और उनके बगल में आर अश्विन बैठे थे। इससे पहले आर अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन सीएसके पर दो वर्ष के लिए पाबंदी के बाद वह पुणे सुपरजायंट्स का हिस्सा बन गए थे।
इस बार आईपीएल की नीलामी के दौरान सीएसके ने अश्विन के लिए बोली नहीं लगाई, जिसके बाद आर अश्विन को पंजाब की टीम ने 7.6 करोड़ रुपए में खरीदा। इस बार आईपीएल में कुल 111 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल में अश्विन के नाम कुल 100 विकेट हैं, उनका औसत 24.99 है जबकि इकोनॉमी 6.55 है। बता दें कि इस सीजन में एक बार फिर से चेन्नई से अलावा राजस्थान रॉयल्स की भी वापसी हुई है। 51 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के मैच 9 आयोजन स्थलों पर खेले जाएंगे। राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। जी हां, दरअसल राजस्थान रॉयल्स के होम वेन्यू से ग्रहण हट गया है और इसके मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें कि आईपीएल मैच टाइमिंग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह ही इस बार भी दिन का पहला मैच शाम को 4 बजे से और दूसरे मैच रात में 8 बजे से खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
