Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोदी ने आईपीएल दिग्गजों के खिलाफ बनाई अपनी चार्जशीट

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबित कमिश्नर ललित मोदी ने लीग की गवर्निग काउंसिल के कुछ दिग्गज सदस्यों को निशाने पर लेने की पूरी तैयारी कर ली है। मोदी ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब तैयार करने के साथ-साथ उन दिग्गजों के खिलाफ अपने तरफ से आरोप पत्र भी तैयार कर लिया है।

मोदी को शनिवार को गवर्निग काउंसिल के सामने पेश होना है। उन्होंने दिन-रात एक करके अपनी 'रक्षा' के लिए जवाब तैयार किए हैं। साथ ही अपने वकीलों की मदद से लीग के कई अन्य सदस्यों को 'फंसाने' के लिए उन्होंने एक बड़ा और गंभीर आरोपपत्र भी तैयार किया है।

यह अभी तय नहीं है कि मोदी अपने आरोपपत्र को कब सार्वजनिक करेंगे, लेकिन इतना जरूर साफ है कि उन्होंने लीग के बाकी के सदस्यों को चौंकाने की पूरी तैयारी कर ली है।

मोदी के एक करीबी के मुताबिक अगर शनिवार को बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर और सचिव एन. श्रीनिवासन बैठक में मौजूद रहेंगे, तभी वह खुद आगे बढ़कर अपना जवाब सौंपेंगे अन्यथा यह काम वह अपने वकील के जरिए करना पसंद करेंगे।

मोदी को बीते सोमवार को ही अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देना था लेकिन उन्होंने बोर्ड से पांच दिनों के अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था।

मोदी के कानूनी दल में शामिल एक सदस्य ने पहचान जाहिर न होने देने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "मोदी ने काउंसिल के कुछ सदस्यों के खिलाफ अपना आरोपपत्र दाखिल करने का फैसला किया है। यह काम पूरा कर लिया गया है। अभी यह तय नहीं है कि मोदी यह काम जवाब पेश करने के दौरान ही करेंगे या फिर वह इसके लिए कोई और मौका तलाशेंगे।"

सदस्य ने कहा कि अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब तैयार करते वक्त मोदी के मन में यह ख्याल आया। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा दिए गए दस्तावेजी साक्ष्य की मदद से कुछ सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र तैयार किए हैं। मोदी मानते हैं कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, उनके लिए काउंसिल के कुछ सदस्य भी दोषी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+