For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

मेसी बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबाॅलर, रोनाल्डो और नेमार को पछाड़ा

दुनिया के मशहूर फुटबाॅलर लियोनल मेसी ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना से खेलने वाले अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी अब दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बन

नई दिल्ली। दुनिया के मशहूर फुटबाॅलर लियोनल मेसी ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना से खेलने वाले अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी अब दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पुर्तगाल के क्रिस्टियान रोनाल्डो और ब्राजील के नेमार को पीछे छोड़ दिया है।

खबरों के अनुसार मेसी के एक महीने में 83 लाख यूरो यानि कि लगभग 67 करोड़ रुपए कमाते हैं, जबकि रोनाल्डो 47 लाख यूरो यानि की लगभग 38 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। पिछले वर्ष रूस में हुए फीफा विश्व कप का खिताब जीते वाली फ्रांस की टीम के सदस्य ग्रीजमैन इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी एक महीने की कमाई 33 लाख यूरो है।

इस सूची में चौथा और 5वां स्थान नेमार और लुइस सुआरेज के नाम रहा। ब्राजील के खिलाड़ी को हर महीने 30.6 लाख यूरो जबकि उरुग्वे के स्ट्राइकर को 29 लाख यूरो वेतन मिलता है। बता दें कि मेसी ने पिछले लंबे समय से अपने प्रदर्श की बदाैलत सबको प्रभावित किया है। यही कारण है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां उनके साथ करोड़ों में डील करने के लिए ज्यादा नहीं सोचतीं। उन्होंने स्पेनिश लीग ला-लीगा में अपने क्लब के लिए 400 से अधिक गोल किए हैं जो एक रिकाॅर्ड है।

Story first published: Saturday, February 9, 2019, 18:33 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+