पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बयान- सचिन तेंदुलकर बनने के करीब है यह भारतीय खिलाड़ी
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने बड़ा बयान दिया है।दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के खिलाफ कई मैच में गेंदबाजी करने वाले पाकिस्तान के इस दिग्गज स्पिनर का कहना है कि विराट सचिन के करीब पहुंच गए हैं। मुश्ताक ने कहा, 'एक बल्लेबाज के तौर पर, सचिन बहुत बड़े खिलाड़ी थे। मैं तुलना (दोनों अलग-अलग समय के खिलाड़ी हैं) नहीं कर सकता लेकिन विराट इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनके स्तर के करीब हैं।'
इंग्लैंड टीम के स्पिन गेंदबाजी के सलाहकार का कहना है कि भारतीय टीम की वापसी विराट की बल्लेबाजी नतृत्व पर निर्भर करेगी। सकलेन ने कहा, 'इंग्लैंड टीम के सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के बीच इस बात पर चर्चा हो रही थी कि उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में कैसी बल्लेबाजी की। सिर्फ तीसरे टेस्ट में ही जिमी एंडरसन की गेंदबाजी पर कम से कम 40 बार गेंद उनके बल्ले के किनारे से निकली, लेकिन अगली गेंद पर वह पूरे आत्मविश्वास में नजर आए।'
विराट में जीतने की भूख ज्यादा:
सकलेन ने कहा कि विराट में रन बनाने और जीतने की बहुत ज्यादा भूख है। विराट गेंद दर गेंद, एक-एक रन और सत्र दर सत्र बल्लेबाजी करते हैं।जब आपकी टीम में कोई इतनी भूख वाला खिलाड़ी हो तो वह अपनी भूख को संतुष्ट करने के लिए कुछ भी कर सकता है।विराट जिस तरह रन बना रहा है, यह इंग्लैंड के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पहले टेस्ट में मैंने एक साइनबोर्ड देखा जिस पर लिखा था 'इंग्लैंड बनाम विराट कोहली'। अगर आप उन्हें श्रृंखला से बाहर कर देंगे तो इंग्लैंड के लिए काफी आसान हो जाएगा।' अगर आप कोचिंग के नजरिये से देखेंगे तो उसके कारण दूसरे बल्लेबाज भी रन बना रहे हैं। आपकी टीम में विराट जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाज होने से निश्चित रूप से पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप का मनोबल बढ़ जाता है।'
बता दें कि कोहली ने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 134 रन बनाए थे जबकि इस बार उनका बल्ला जमकर बोल रहा है।कप्तान कोहली ने सीरीज के तीसरे मैच में शतक और 97 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने वापसी की। इंग्लैंड हालांकि अभी भी 2-1 से आगे है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
