फीफा विश्व कप : कोरिया ने किया गोल, मुकाबला 1-1 से बराबर (लीड-2)
नेल्सन मंडेला बे स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में उरुग्वे ने आठवें मिनट में ही पहला गोल कर दिया था और मध्यांतर के बाद खेल के 20 मिनट तक उसने इसे बरकरार भी रखा लेकिन कोरियाई मिडफील्डर ली चुंगयोंग ने दक्षिण कोरिया के लिए पहला गोल कर मुकाबले को बराबरी पर पहुंचा दिया।
चुंगयोंग ने 68वें मिनट में यह गोल किया। उनके इस गोल से दोनों टीमों के बीच का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया है।
उरुग्वे की ओर से उसके फारवर्ड खिलाड़ी लुईस सुआरेज ने पहला गोल किया था। इस गोल के साथ ही उरुग्वे की टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।
उरुग्वे की टीम लीग मुकाबलों में ग्रुप-ए में अव्वल रही थी जबकि कोरिया की टीम इस दौर में ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही थी।
कोच ऑस्कर तबरेज के दिशा-निर्देशों पर उरुग्वे की टीम ने अब तक प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया है। 1930 और 1950 में विश्व कप जीतने वाली उरुग्वे की टीम को मौजदा विश्व कप की सबसे संतुलित टीमों में माना जा रहा है।
दक्षिण कोरिया की टीम दूसरे दौर में पहुंचकर पहले ही अपना प्रारंभिक लक्ष्य पा लिया है। उसके लिए इस मैच में गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि विदेशी जमीन पर अब तक हुए विश्व कप आयोजनों में पहली बार उसकी टीम दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही है।
दोनों टीमों के बीच पूर्व में खेले गए मुकाबलों पर गौर किया जाए तो उरुग्वे का पलड़ा भारी दिखाई देता है। विश्व कप में इससे पहले दोनों टीमों का चार बार मुकाबला हो चुका है और चारों बार उरुग्वे की टीम ने जीत दर्ज की। 1990 के विश्व कप ग्रुप मुकाबले में उरुग्वे ने 90वें मिनट में गोलकर दक्षिण कोरिया को पराजित किया था।
उरुग्वे और कोरिया के बीच खेले जा रहे आज के मैच की विजेता टीम आगामी आज देर रात अमेरिका और घाना के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजेता टीम से आगामी दो जुलाई को इसी स्टेडियम में भिड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications