भारतीय हॉकी का गौराव लौटाने की ललक
भोपाल। अजलान शाह कप जीतने के बाद भारतीय हाकी टीम में पुराना गौरव पाने की ललक जाग उठी है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के भोपाल स्थित केन्द्र में भारतीय टीम के खिलाडी जहां खूब पसीना बहा रहे हैं वहीं उन्हें तमाम आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
भारतीय हाकी टीम नौ मई से शुरू हो रहे एशियाई हाकी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह चुस्त दुरस्त है। साई के केन्द्र में टीम के सदस्य अपनी हर उस खामी को खत्म करने में लगे है जिसके चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।
प्रेक्टिस मैच की भी वीडियो रिकार्डिंग
खिलाड़ियों को शारीरिक तौर पर ठीक रखने के लिए फिजियोथैरिपिस्ट उपलब्ध है। बर्फ से स्नान कराया जा रहा है और वार्मअप तथा प्रेक्टिस मैच की वीडियों रिकार्डिग की जा रही है। खिलाड़ियों की हर गतिविधि पर कोच तथा सहायक कोच नजर रखे हुए हैं।
टीम के सभी खिलाड़ियों और प्रबंधन का सबसे ज्यादा जोर पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलने पर है। प्रमुख हिटर संदीप सिंह के साथ अन्य खिलाड़ियों को भी इसके लिए तैयार किया जा रहा है।
एशिया कप में हैट्रिक मारने की चाहत
टीम के कोच हरेन्द्र सिंह ने तात्या टोपे नगर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में शनिवार को कहा कि उनकी टीम की कोशिश होगी कि नौ मई से शुरू हो रहे एशियाई टूर्नामेंट को जीतें। उनकी टीम पुराना गौरव लौटाने के लिए तैयार है।
खिलाड़ियों में बीजिंग आलंपिक में शामिल न होने की भी टीस है। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में जीत दर्ज करके हैट्रिक बनाना चाहते हैं, ताकि भारतीय हॉकी एक बार फिर ऊंचाइयों को छू सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications