तलाक हुआ तो कोलिन को मिलेंगे एक करोड़ पाउंड
समाचार पत्र 'द सन' ने तलाक की विशेषज्ञ वकील एलिन केर के हवाले से लिखा है, "कोलिन और रूनी की कुल संपत्ति 3.5 करोड़ डॉलर की है। ऐसे में तलाक की स्थिति में कोलिन को कुल एक करोड़ पाउंड मिलेंगे। इसमें बच्चे की परवरिश के लिए भी एक बड़ी रकम शामिल है।"
जानकारों का मानना है कि रूनी को अपनी पत्नी को धोखा देने को लेकर प्रायोजकों से 60 लाख पाउंड गंवाने पड़ सकते हैं। प्रायोजकों ने एक पारिवारिक व्यक्ति होने के नाते रूनी के साथ जो करार किए हैं, उसके तहत उन्हें यह रकम मिलनी है।
उल्लेखनीय है कि समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने रविवार को खुलासा किया था कि रूनी के अपनी पत्नी की गर्भावस्था के दौरान महीनों तक एक 'यौनकर्मी के साथ संबंध रहे थे।'
पत्र के मुताबिक कोलिन की गर्भावस्था के दौरान रूनी का 21 वर्षीया यौनकर्मी जेनी थाम्पसन के साथ कई महीनों तक शारीरिक संबंध रहा था। इसके बदले रूनी ने थाम्पसन को काफी सारा धन दिया था।
पत्र ने थाम्पसन के हवाले से लिखा था, "मेरे रूनी के साथ शारीरिक संबंध रहे थे। उस समय उनकी पत्नी कोलिन गर्भवती थीं। रूनी ने शारीरिक संबंध बनाने के बदले मुझे ढेर सारा पैसा दिया था। उन्हें एक बार भी कोलिन को धोखा देने का अफसोस नहीं हुआ।"
वायने रूनी विश्व फुटबाल के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। वह इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के अलावा राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेलते हैं। हाल ही में रूनी की पत्नी कोलिन ने पुत्र केई को जन्म दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications