Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेटर दोषी हों तो आजीवन प्रतिबंध लगे: हसन

ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त वाजिद शम्सुल हसन ने कहा है यदि तीन खिलाड़ी जिन पर 'स्पॉट फ़िक्सिंग' के दोषी पाए जाते हैं तो उनके ख़िलाफ़ क्रिकेट खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए.

उधर ब्रितानी अख़बार ‘न्यूज़ ऑफ़ द वर्ल्ड’ ने ताज़ा आरोप लगाया है कि एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी से इन आरोपों के सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पूछताछ कर रही है.

न्यूज़ ऑफ़ द वर्ल्ड के ताज़ा आरोप

लेकिन अख़बार ने खिलाड़ी का नाम नहीं दिया है और आईसीसी ने कहा है कि वह उस किसी भी जाँच के बारे में टिप्पणी नहीं करता जो चल रही हो.

तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों- सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ़ और मोहम्मद आमिर के ख़िलाफ़ आरोप लगे थे कि सट्टेबाज़ी के संबंध में उन्होंने तय समय पर लॉर्ड्स टेस्ट में तीन नो बॉल फेंके. अब इस मामले की पुलिस और आईसीसी जांच कर रही है.

पाक उच्चायुक्त वाजिद शम्सुल हसन ने बीबीसी रेडियो-5 लाइव को बताया, "यदि न्यूज़ ऑफ़ द वर्ल्ड ने जो सबूत पेश किए हैं वो सही हैं तो मैं उनके क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दूँ."

लेकिन उन्होंने फिर ज़ोर देकर कहा कि जब तक खिला़ड़ी दोषी नहीं पाए जाते तब तक वे निर्दोष हैं.

मैच फ़िक्सिंग का इतिहास

उनका कहना था, "मैं पहले दिन से यही कह रहा हूँ और उस पर कायम हूँ. हमनें उनसे सवाल किए हैं और मेरे सहयोगियों ने भी उनसे पूछताछ की है. हाँ, ऐसा प्रतीत होता है कि वे निर्दोष हैं. लेकिन हम पुलिस जाँचकर्ता नहीं हैं. ये पुलिस ने तय करना है कि वे दोषी हैं या निर्दोष हैं."

उधर एक चौथे खिलाड़ी से पूछताछ के बारे में आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, "किसी चौथे खिलाड़ी से पूछताछ के बारे में हम कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं. हम जो जाँच चल रही हो उसके बारे में टिप्पणी नहीं करते और न ही हम ये बताएँगे कि (पिछले तीन खिलाड़ियों) के ख़िलाफ़ क्या आरोप हैं."

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोरगाट ने कहा है कि पिछले तीन खिलाड़ियों से आईसीसी ने पूछताछ नहीं की है क्योंकि पुलिस ने चेतावनी दी थी कि इससे आपराधिक जाँच में विघ्न पड़ सकता है.

उधर लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि वह किसी चौथे खिलाड़ी के बारे में जाँच नहीं कर रही है.

उधर बीबीसी को जानकारी मिली है कि विकेट कीपर कामरान अकमल से आईसीसी ने लिखित में संपर्क किया है चाहे ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि कामरान ही वो चौथे खिलाड़ी हैं जिनका ज़िक्र हो रहा है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+