मैच फिक्सिंग विवाद : ब्रिटेन में राजनीतिक शरण ले सकते हैं आसिफ
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक ऐसे में जबकि आसिफ के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग को लेकर जांच जारी है, वह बीते शुक्रवार को ब्रिटेन के आव्रजन मामले के एक वकील से मिले हैं।
वकील और आसिफ के बीच 35 मिनट तक बातचीत हुई। पत्र लिखता है कि आसिफ को इस बात का डर है कि मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरने के कारण स्वदेश में उन पर सट्टेबाजी जगत के खतरनाक अपराधी गिरोह हमला कर सकते हैं।
आसिफ ने वकील के साथ इस संभावना पर विचार किया कि 'क्या उनका ब्रिटेन में रूके रहना संभव है। इसके बाद वह उच्चायोग की मदद से राजनीतिक शरण की बात करेंगे।' पत्र ने वकील के नाम का खुलासा नहीं किया है।
वकील ने हालांकि यह कहने से इंकार किया है कि आसिफ को राजनीतिक शरण मिल सकती है या नहीं। बकौल वकील, "मैंने उसे बताया है कि राजनीतिक शरण को लेकर मैं आश्वस्त नहीं हूं लेकिन छात्र बनकर आसिफ अगले कुछ वर्षो तक ब्रिटेन में रुक सकते हैं। साथ ही काम संबंधी वीजा पर भी ब्रिटेन में रुका जा सकता है। हमारे बीच फिलहाल राजनीतिक शरण को लेकर कोई स्पष्ट बातचीत नहीं हुई।"
आसिफ के अलावा पाकिस्तान के सलमान बट्ट और मोहम्मद आमेर के खिलाफ मैच फिक्सिंग विवाद को लेकर जांच जारी है। तीनों खिलाड़ियों को दोषी करार दिए जाने के बाद गंभीर सजा हो सकती है। बहुत संभव है कि तीनों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications