Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पुर्तगाल ने मोजाम्बिक को 3-0 से हराया

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस मैच में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ज्यादा देर तक नहीं खेले। जाहिर तौर पर अभ्यास सत्र के दौरान नानी के चोटिल होने से घबराई पुर्तगाली टीम अपने इस सबसे बड़ी स्टार की फिटनेस को लेकर किसी प्रकार का जोखिम नहीं मोल लेना चाहती।

नानी विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह युवा खिलाड़ी रुबेन अमोरिम को टीम में शामिल किया गया है। वैसे रोनाल्डो ने मैदान में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान अपनी टीम के लिए तीसरा गोल करने में मदद की।

पुर्तगाल को 15 जून को आइवरी कोस्ट के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में अपना पहला मैच खेलना है। उसे ग्रुप-जी में पांच बार के चैम्पियन ब्राजील, उत्तर कोरिया और आइवरी कोस्ट के साथ रखा गया है। विश्व कप 11 जून से शुरू हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+