महिला हॉकी विश्व कप : अर्जेटीना और इंग्लैंड की दूसरी जीत
इसके अलावा इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भी अपना खाता खोलने में सफल रहीं। इंग्लैंड ने जहां चीन को 1-0 से पराजित किया वहीं पहले मैच में अर्जेटीना से बुरी तरह हारने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने मजबूत स्पेन को 2-1 से हराया।
अर्जेटीना ने 29 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया था जबकि चीन को दक्षिण कोरिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह स्पेन को इंग्लैंड के हाथों 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
इस जीत ने अर्जेटीना को पूल-बी में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। उसके छह अंक हैं। इतने ही अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर है। कुल गोलों की संख्या के मामले में वह हालांकि इंग्लैंड से आगे है।
कोरिया की टीम तीन अंकों के साथ तालिका में तीसरे और दक्षिण अफ्रीकी टीम इतने ही अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। इस पूल के अगले मैच अब दो सितंबर को खेले जाने हैं।
पूल-ए में हॉलैंड की टीम पहले स्थान पर है जबकि जर्मनी दूसरे और आस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। अर्जेटीना ने भारत को 7-1 के अंतर से पराजित किया था। भारत का दूसरा मैच बुधवार को आस्ट्रेलिया के साथ होना है।
महिला विश्व कप में भारत सहित कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें छह-छह के दो पूल में विभाजित किया गया है।
पूल-ए में भारत और हॉलैंड के अलावा आस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। पूल-बी में मेजबान अर्जेटीना, चीन, इंग्लैंड, कोरिया, स्पेन और दक्षिण कोरिया को रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications