पुर्तगाल में भारतीय फुटबाल टीम की बड़ी जीत
प्राप्त सूचना के मुताबिक भारत के लिए मोहम्मद रफी ने दो गोल किए जबकि एंथोनी परेरा, रेनेडी सिंह, क्लीफोर्ड मिरांडा और अभिषेक यादव ने एक-एक गोल किए।
भारत का पहला मैच डेसपोर्टिवो डास काल्डास क्लब के साथ हुआ था। दूसरे मैच में भारतीय टीम दो बदलावों के साथ मैदान में उतरी थी।
सुब्रत पाल के स्थान पर सुभाशीष चौधरी को टीम में शामिल किया गया था जबकि चोटिल स्टीवन डियास की जगह क्लीफोर्ड मिरांडा को शामिल किया गया।
मेजबान टीम ने 17वें मिनट में बढ़त बना ली थी लेकिन रेनेडी ने 20वें मिनट में भारतीय टीम को बराबरी पर ला दिया। यह गोल पेनाल्टी पर हुआ।
40वें मिनट में भारत ने रफी के गोल की मदद से बढ़त बनाई। रफी ने यह गोल परेरा की मदद से किया। इस जोड़ी ने दो मिनट बाद एक और गोल करके अपनी टीम को 3-1 से आगे कर दिया।
इसके बाद गोल करने की बारी यादव की थी। उनके गोल ने टीम को 4-1 की शानदार बढ़त दिला दी। यादव ने यह गोल रेनेडी के फ्लैग-किक पर हेडर के जरिए किया।
रफी ने 58वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया और टीम को 5-1 की बढ़त दिला दी। 65वें मिनट में मिरांडा ने अपनी टीम को 6-1 की बढ़त पर लाकर खड़ा कर दिया लेकिन 78वें मिनट में भारत को अपने खिलाफ दूसरा गोल खाना पड़ा। इस तरह यह मैच 6-2 से भारत के नाम रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications