Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जर्मनी के डिफेंडर वेस्टरमैन फीफा से बाहर

जर्मन फुटबाल महासंघ ने कहा है कि इटली के शहर सुडटिरोल में अभ्यास कर रही टीम के स्टार डिफेंडर वेस्टरमैन को शनिवार को हंगरी के खिलाफ हुए दोस्ताना मैच के दौरान गंभीर चोट लगी है। उनके पैर की हड्डी टूट गई है।

जर्मन टीम प्रबंधन ने कप्तान माइकल बलाक और क्रिस्टियन ट्राएस्क की गैरमौजूदगी में वेस्टरमैन को मिडफील्ड की जिम्मेदारी सौंपने का मन बनाया था लेकिन इस जिम्मेदारी को निभाने से पहले ही वेस्टरमैन विश्व कप से बाहर हो गए।

क्लिक करें- फीफा विश्‍व कप की ताजा खबरें

जर्मन टीम के कोच जोएकिम लो को अब 27 संभावित खिलाड़ियों में से अंतिम रूप से 23 खिलाड़ियों का चयन करना है। बलाक और ट्राएस्क के असमय चोटिल होने से परेशान लो के लिए निसंदेह यह एक बड़ी चुनौती होगी।

विश्व कप का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई तक होना है। जर्मनी को ग्रुप-डी में आस्ट्रेलिया, सर्बिया और घाना के साथ रखा गया है। उसका पहला मैच 13 जून को आस्ट्रेलिया के साथ है जबकि दूसरा मैच 18 जून को सर्बिया के साथ होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+