दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने से खेले जाने वाले फीफा विश्व कप की तैयारियों में जुटी मेक्सिको की टीम के लिए एल्बटरे मेडीना ने 14वें मिनट में गोल किया।
मेक्सिको की टीम ने पिछले 10 दिनों में तीसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले उसने इसी मैदान पर खेलते हुए अंगोला को और शिकागो में खेलते हुए सेनेगल को पराजित किया था।
मेक्सिको और चिली के बीच खेले गए इस रोमांचक मैच के लुत्फ उठाने के लिए रिलाएंट स्टेडियम में 70 हजार से अधिक फुटबाल प्रेमी मौजूद थे। इस स्टेडियम में पहुंचने वाली दर्शकों की यह तीसरी सबसे बड़ी संख्या है।
मेक्सिको को फुटबाल विश्व कप के ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे और फ्रांस की टीमें भी हैं। विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 32 टीमों को आठ ग्रुप में विभाजित किया गया है।
विश्व कप का पहला मैच 11 जून को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच खेला जाना है। इसी दिन केपटाउन में उरुग्वे और फ्रांस की टीमें भी आमने-सामने होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।