नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला समाप्त होने के बाद अब सभी खेल प्रेमियों की निगाहें फीफा विश्वकप पर टिकी हैं। ऐसे में भला खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से कैसे दूर हो सकते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पर भी इस खेल का खुमार साफ देखने को मिल रहा है। रोहित ने एक तस्वीर पोस्ट की है। गौरतलब हो की 14 जून से फीफा विश्वकप का आगाज रूस में होने जा रहा है जिसमें दुनिया की 32 टीमों के बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में रोहित शर्मा ने स्पेन टीम का साथ देने की बात कही है।
रोहित ने साझा की तस्वीरः रोहित शर्मा पर भी फीफा का खुमार चढ़ने लगा है उन्होंने इस दौरान कहा की वो स्पेन टीम को इस प्रतियोगिता में सपोर्ट करेंगे। रोहित ने एक तस्वीर भी अपने इस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें वो स्पेन की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। गौरतलब हो की स्पेन की टीम ग्रुप बी में पुर्तगाल और मोरक्को के साथ शामिल है। वहीं स्पेन का पहला मुकाबला पुर्तगाल के साथ 15 जून को होना है। गौरतलब हो की 24 सदस्यीय इस टीम में दानी कार्वाहल शामिल नहीं होंगे क्योंकि उनके मांसपेशियों में खिंचाव था।