Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तानी अदालत ने आईसीएल खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबंध हटाया

कराची, 2 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सिंध प्रांत के उच्च न्यायालय (एसएचसी) ने बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में खेलने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा लगाया गया प्रतिबंध झेल रहे सभी खिलाड़ियों को घरेलू मैचों में खेलने की इजाजत दे दी है।

आईसीएल से जुड़े खिलाड़ियों के वकील जाहिद फक्र इब्राहिम ने कहा, "न्यायाधीश आमिर हानी मुसलिम ने आईसीएल खिलाड़ियों पर पीसीबी द्वारा लगाया गया प्रतिबंध खत्म कर दिया है। अब ये खिलाड़ी घरेलू मैचों में खेलने के लिए आजाद हैं।"

आईसीएल से जुड़े 20 पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण इन खिलाड़ियों के भारत में होने वाली आईसीएल प्रतियोगिता में खेल पाने की संभावना नहीं दिख रही थी।

आईसीएल से जुड़े खिलाड़ियों में पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक, मोहम्मद यूसुफ, अब्दुर रज्जाक, इमरान नजीर, राणा नवेद उल हसन और मोहम्मद समी प्रमुख हैं। इन खिलाड़ियों से सजी 'लाहौर बादशाह' टीम ने पिछले सत्र में आईसीएल खिताब जीता है।

सिंध न्यायालय ने 10 फरवरी को मामले की अगली सुनवाई पर पीसीबी अधिकारियों को पेशी का निर्देश दिया है। इस बीच, पीसीबी ने अदालत के इस फैसले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। पीसीबी ने साफ किया है कि इस संबंध में बाद में बयान जारी किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+