Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा ने नाइजीरिया सरकार को सोमवार तक का वक्त दिया

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फीफा ने साफ शब्दों में नाइजीरियाई सरकार से कहा है कि या तो वह समय पर प्रतिबंध हटाए या फिर उसकी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

फीफा के प्रवक्ता निकोलस मेनगॉट ने पत्रकारों से कहा, "फीफा शुक्रवार को नाइजीरियाई फुटबाल महासंघ के नाम एक पत्र भेजेगा जिसमें वहां की सरकार से सोमवार शाम छह बजे तक राष्ट्रीय फुटबाल टीम से प्रतिबंध हटाने के अपने फैसले को वापस लेने की बात लिखी है।"

मेनगॉट ने कहा कि नाइजीरियाई सरकार अगर समय रहते अपना फैसला वापस नहीं लेगी तब नाइजीरियाई फुटबाल टीम को फीफा रैंकिंग से बर्खास्त कर दिया जाएगा। मेनगॉट के मुताबिक फीफा अपने किसी भी सदस्य टीम के मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप की इजाजत नहीं देता।

उल्लेखनीय है कि फीफा विश्व कप-2010 के पहले दौर से बाहर होने के बाद नाइजीरिया की सरकार ने वहां की फुटबाल टीम पर अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा लेने पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

टीम के प्रदर्शन से नाराज सरकार ने फुटबाल की कायापलट के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा सोमवार को होगी।

इसके अलावा वहां की संसद के निचले सदन ने गुरुवार को सर्वसम्मित से वहां के राष्ट्रपति से प्रतिबंध से जुड़ा अपना फैसला वापस लेने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+