फीफा विश्व कप : लाम्ह बने जर्मन टीम के कप्तान
चेल्सी के लिए खेलने वाले बलाक को एफए कप फाइनल मुकाबले के दौरान दो सप्ताह पहले चोट लगी थी। उनकी जगह नया कप्तान बनने वाले लाम्ह के पास 64 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव है। लाम्ह ने अपना पहला मैच 2004 में खेला था।
इसके अलावा लो ने मिडफील्डर बास्तियन स्वेंसटेगर को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। लाम्ह के अलावा स्वेंसटेगर, गोलकीपर हांस जोएर्ग बट और मिडफील्डर थॉमस मुलर को शनिवार को हंगरी के साथ खेले जाने वाले दोस्ताना मुकाबले से दूर रखा गया है।
जर्मनी की टीम इन दिनों इटली में अभ्यास कर रही है। इस टीम ने बुधवार को खेले गए एक अभ्यास मैच में स्थानीय एप्पन क्लब को 24-0 से पराजित कर दिया था।
जर्मनी को ग्रुप-डी में आस्ट्रेलिया, सर्बिया और घाना के साथ रखा गया है। उसका पहला मैच 13 जून को आस्ट्रेलिया के साथ है जबकि दूसरा मैच 18 जून को सर्बिया के साथ होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications