फीफा विश्व कप : जापान ने कैमरून को 1-0 से हराया (लीड-2)
जापान की ओर से होंडा ने मैच के 39वें मिनट में पहला गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई जो अंत तक बनी रही। कैमरून के खिलाड़ियों ने मैच को बराबरी पर करने की भरपूर कोशिश की लेकिन अंत तक वह इसमें नाकामयाब रहा। होंडा को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विश्व कप के पहले मुकाबले में जापान इससे पहले कोई मैच नहीं जीत सका था। दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच उसने ड्रा खेला है। जापान लगातार चौथी बार विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता खेल रहा है। विश्व कप में अंतिम बार उसने 2002 में ट्यूनीशिया को ओसाका में खेले गए मैच में 2-0 से हराया था।
कैमरून आज तक विश्व कप में अपने पहले मुकाबले में हारा नहीं था। एक बार उसे हार मिली है जबकि चार बार उसके मैच ड्रा हुए हैं। इस टीम को दूसरे दौर में पहुंचने वाली टीमों में शुमार किया जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications