इंग्लैंड के साथ पहले मैच में ही धोनी ने बना डाला ये खास विश्व रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड से भी शानदार नाता है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में माही ने कमाल की विकेटकीपिंग करते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया। उन्होंने कई विकेटकीपरों को पीछे छोड़ते हुए ये कीर्तिमान अपने नाम किया। गौरतलब हो कि इंग्लैंड के साथ खेले गए अपने पहले टी20 मुकाबले में धोनी टी20 मैच में सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि उनसे पहले यह कारनामा पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल के नाम पर था लेकिन अब इस लिस्ट में धोनी टॉप पर हैं।
कुछ इस तरह है लिस्टः अगर टी20 के खेल में स्टंपिंग करने की बात करें तो इस लिस्ट में अब धोनी 33 स्टंपिंग करने वालों में सबसे टॉप पर हैं वहीं पाक के कामरान अकमल 32 के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर मो. शहजाद 28 स्टंपिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी 20 मैच में धौनी ने विकेट के पीछे दो इंग्लिश बल्लेबाजों के स्टंप आउट किया। । उन्होंने अपना पहला शिकार कुलदीप यादव की गेंद पर जॉनी ब्रिस्टो का किया। ब्रिस्टो इस मैच में खाता भी नहीं खोल पाए और स्टंप होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इंग्लैंड टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट भी कुलदीप यादव की ही गेंद पर धौनी के हाथों स्टंप आउट हुए। धोनी के टी20 करियर की अगर बात करें तो उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 91 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने विकेट के पीछे 49 खिलाड़ियों को कैच आउट किया है जबकि 33 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है। गौरतलब हो कि इंग्लैंड के साथ हुए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
