Asian Games 2018: शूटिंग में भारत का जलवा कायम, संजीव राजपूत ने लगाया सिल्वर पर निशाना
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018 में भारतीय निशानबाजों ने जलवा कायम रखा है। तीसरे दिन सौरभ और अभिषेक के बाद संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन के सिल्वर मेडल हासिल किया है। फाइनल में उन्होंने 452.7 अंक हासिल किए। चीनी खिलाड़ी ने गोल्ड हासिल किया।अब तक भारत की झोली में 8 मेडल आ चुके हैं। सौरभ से पहले कुश्ती में बजरंग पूनिया और विनेश फोगोट ने गोल्ड मेडल हासिल किया। पदक तालिका में भारत 7वें स्थान पर है।
बता दें कि भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में चार, कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और आइएसएसएफ विश्व कप में एक स्वर्ण पदक जीता है। हालांकि, वह एशियन गेम्स में भी तीन पदक जीत चुके हैं, लेकिन यहां उनका निशाना अभी तक सोने के पदक पर नहीं लगा है और इस बार भी वह सोने पर निशाना लगाने से चुक गए।
बता दे कि एशियन गेम्स में वह एक रजत और दो कांस्य पदक जीत चुके हैं और इस बार आगामी एशियन गेम्स में उनकी कोशिश अपने पदक के रंग को सुनहरा करने की थी लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
