फीफा विश्व कप : हिग्वेन की हैट्रिक, अर्जेटीना 4-1 से आगे (लीड-4)
अर्जेटीना ने अपना चौथा गोल 80वें मिनट में किया। यह गोल भी गोंजालो हिग्वेन ने किया। इस गोल के साथ उन्होंने इस विश्व कप की पहली हैट्रिक पूरी की।
अर्जेटीनी ने तीसरा गोल 76वें मिनट में किया था। यह गोल भी हिग्वेन के नाम रहा। हिग्वेन ने यह गोल लियोनेल मेसी और जोनास गुतिरेज की मदद से किया।
अर्जेटीना ने 17वें मिनट में ही 1-0 की बढ़त बना ली थी। मैच का पहला गोल किसी अर्जेटीनी खिलाड़ी ने नहीं बल्कि दक्षिण कोरिया के मिडफील्डर पार्क चू योंग ने किया।
मेसी द्वारा लिए गए कार्नर पर मार्टिन डेमिकेलिस ने फ्लिक किया और गेंद चू योंग के पैरों से टकराकर कोरियाई गोलपोस्ट में घुस गई।
इसके बाद अर्जेटीना ने कोरियाई गोलपोस्ट पर लगातार हमले जारी रखे। मेसी, हिग्वेन और कार्लोस तावेज ने कई बार गोल करने के प्रयास किए। 33वें मिनट में हिग्वेन ने तावेज द्वारा लिए गए फ्री-किक पर हेडर के जरिए गोल करके अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी थी।
कोरियाई टीम में निराशा का भाव दिख रहा था लेकिन इसके बावजूद उसने गोल करने की कोशिश नहीं छोड़ी। इसी का नतीजा था, ली चूंग योंग ने इंजरी टाइम के पहले मिनट में गोल करके अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।
दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला ग्रुप मैच जीत चुकी हैं। 2002 में अपनी और जापान की मेजबानी में खेले गए विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली दक्षिण कोरियाई टीम ने जहां 12 जून को ग्रीस को 2-0 से पराजित किया था वहीं दो बार के चैम्पियन अर्जेटीना ने अफ्रीकी देश नाइजीरिया पर 1-0 के अंतर से जीत हासिल की थी।
विश्व वरीयता क्रम में अर्जेटीना को सातवां स्थान प्राप्त है जबकि कोरियाई टीम को 47वीं वरीयता प्राप्त है। वैसे एशिया में दक्षिण कोरियाई टीम को तीसरी वरीयता प्राप्त है जबकि दक्षिण अमेरिकी देशों में अर्जेटीना को दूसरी वरीयता प्राप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications