ENG vs IND: ऋषभ पंत का कमाल, डेब्यू मैच में ही बनाया ये खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। नॉटिंघम टेस्ट में भारत ड्राइविंग सीट पर है।दो टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम की तीसरे टेस्ट में पकड़ मजबूत हो गई है। दिनेश कार्तिक की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किए गए ऋषभ पंत ने अपने डेब्यू मैच में रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी है।बल्ले से कमाल के बाद पंत का विकेटकीपिंग में भी जलवा देखने को मिला है।
दरअसल, इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज पवेलियन लौट रहे थे तो ऋषभ पंत के खाते से एक नया रिकॉर्ड बन गया।ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान पांच बल्लेबाजों के कैच लपके।इसके बाद यह कारनाम रिकॉर्ड बन गया।
टेस्ट डेब्यू पर विकेट के पीछे 5 कैच करने वाले भारतीय क्रिकेटर:
नरेन ताम्हाणे विरुद्ध पाकिस्तान, ढाका, 1955
किरण मोरे विरुद्ध इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1986
नमन ओझा विरुद्ध श्रीलंका, कोलंबो, 2015
ऋषभ पंत विरुद्ध इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2018
दो खिलाड़ियों के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड:
डेब्यू पारी के दौरान सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड साल 1966 में ऑस्ट्रेलिया के बायन तेबर के नाम दर्ज है। उनके बाद 1978 में ऑस्ट्रेलिया के ही जोन मैक्लीन ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इन दोनों खिलाड़ियों के बाद ऐसा करने वाले ऋषभ पंत तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
