Asian Games 2018: दीपक कुमार ने दिलाया भारत को तीसरा मेडल, लगाया चांदी पर निशाना
नई दिल्ली। एशियाई खेल 2018 में भारत की झोली में एक और पदक आया।भारत के निशानेबाज दीपक कुमार ने सोमवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर पदक जीता। दीपक कुमार के साथ रवि कुमार ने भी फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन फाइनल में बाहर हो गए।
बता दें कि पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे रवि कुमार ने रविवार को भारत को एशियाई खेलों का पहला मेडल दिलाया था। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में अपूर्वी चंदेला के साथ ब्रॉन्ज मेडल टीम के नाम किया था।
#AsianGames2018: Indian Shooter Deepak Kumar wins silver medal in Men's 10m Air Rifle event pic.twitter.com/2kw2PBCMpJ
— ANI (@ANI) August 20, 2018
अपूर्वी के साथ 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल्स इवेंट में चंदेला-कुमार की जोड़ी ने 42 शॉट्स के बाद 429.9 अंक हासिल कर तीसरा पायदान हासिल किया था। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ताइवान की जोड़ी ने 494.1 अंक हासिल करते हुए जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
