समय रहते फिट हो जाएंगे ग्रीम स्मिथ
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने खबर दी है कि पिछले महीने आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला के दौरान अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व का परिचय देकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले स्मिथ के इस महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले फिट होने के आसार हैं।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच मिकी आर्थर ने भी स्मिथ के समय रहते फिट होने की बात कही है। बकौल आर्थर, "हमारे कप्तान की चोट में बहुत तेजी से सुधार हो रहा है। हमें खुशी है कि वह समय रहते फिट होकर टीम को अपनी सेवाएं दे सकेंगे क्योंकि यह श्रृंखला हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है।"
दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन मैचों की आगामी श्रृंखला जीतती है तो वह आस्ट्रेलिया को सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम की कुर्सी से उतार देगी। हाल ही में उसने पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 4-1 से पराजित कर सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकदिवसीय टीम होने का गौरव हासिल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications