अंपायर रिव्यू प्रणाली के बगैर होगी पाक-आस्ट्रेलिया श्रृंखला
श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में शुरू हो चुका है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस प्रणाली को लागू करने के लिए जरूरी उपकरण और मानव संसाधन मुहैया कराने की स्थिति में नहीं है।
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' के मुताबिक पीसीबी ने साफ कर दिया है कि वह इस 'घरेलू' श्रृंखला के लिए और अधिक आर्थिक बोझ सहने की स्थिति में नहीं है। इस कारण हेडिंग्ले में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच भी इस प्रणाली के बगैर की खेला जाएगा।
अंपायर रिव्यू प्रणाली के अंतर्गत खिलाड़ियों को अंपायर के फैसले को चुनौती देने का अधिकार होता है। एक पारी के दौरान प्रत्येक टीमें दो बार अंपायर के फैसले को चुनौती दे सकती हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर तकनीकी जरूरत होती है।
दरअसल, इस श्रृंखला के लिए जरूरी उपकरण और मानव संसाधन मुहैया करा पाना पीसीबी के लिए महंगा सौदा साबित होगा, लिहाजा उसने इस प्रणाली से दूर ही रहने का फैसला किया।
इस श्रृंखला का आयोजन मूल रूप से पाकिस्तान में होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से आस्ट्रेलियाई टीम द्वारा पाकिस्तान जाने से इंकार किए जाने के बाद इसका आयोजन इंग्लैंड में कराया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications