Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PCB से सेठी का इस्तीफा, इमरान ने नियुक्त किया एहसान मनी को नया चेयरमैन

इस्लमाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्होंने एहसान मनी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का नया चेयरमैन नियक्त किया है। सोमवार को नजम सेठी ने पीसीबी से इस्तीफा देने के कुछ मिनट बाद ही खान ने बोर्ड के चेयरमैन की घोषणा कर दी। हालांकि, इमरान खान की जीत के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि सेठी की पीसीबी से विदाई हो सकती है। खान के शपथ लेने के बाद सेठी पहले शख्स से हैं, जिनको अपना पद छोड़ना पड़ा है। सेठी 2017 से पीसीबी का चार्ज संभाल रहे थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने एहसान मनी को पीसीबी को चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्हें अपनी जॉब का बड़ा और मूल्यवान अनुभाव है। उन्होंने आईसीसी में पीसीबी की तरफ से प्रतिनिधित्व किया है, उन्होंने ट्रेजर आईसीसी में 3 साल के लिए काम किया था और फिर आईसीसी की अध्यक्षता के रूप में 3 साल के लिए नियुक्त हुए थे।'

सेठी के इस्तीफे की जड़ें क्रिकेट के बजाय राजनीति से ज्यादा प्रेरित लगती है। सेठी को पंजाब के केयरटेकर मुख्यमंत्री के रूप में भी नियुक्त किया गया था, जहां नवाज शरीफ की पीएमएल-एन पार्टी का दबदबा था। 2014 में सेठी को शरीफ ने पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए नामित किया था। लेकिन, इसकी अटकलें लगाई जा रही थी कि अगर कभी इमरान सत्ता में आए, तो पीसीबी से सेठी के दिन लद जाएंगे।

फिलहाल, मनी की नियुक्ति केवल औपचारिक रूप से ही हुई है। एहसान मनी को अक्सर भारत के खिलाफ विवादित टिप्पणी के लिए जाना जाता है। अक्टूबर 2016 में मनी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी की मीटिंग मे भारत का बहिष्कार करने के लिए कहा था। खासकर, 2009 में जब उन्होंने बीसीसीआई पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

Story first published: Monday, August 20, 2018, 22:27 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+