आलोचकों को रोनाल्डो का करारा जवाब, किया नया कारनामा
नई दिल्ली। रूस में आयोजित फीफा फुटबॉल विश्कप में पुर्तगाल की टीम खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन की वजह से बाहर हो गई थी। कयास लगाया गया कि स्टार खिलाड़ी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ये विश्वकप आखिरी विश्वकप होगा लेकिन हाल ही में हुए फिटनेस टेस्ट से रोनाल्डो ने आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। उनके इस फिटनेस टेस्ट का किसी को अंदाजा भी नहीं होगा कि उम्र के इस पड़ाव पर रोनाल्डो की फिटनेस इतनी दमदार हो सकती है।

20 साल के युवा जितने फीट
रियल मैड्रिड का दामन छोड़ यूवेंटस क्लब में शामिल हुए रोनाल्डो ने एक बार फिर दुनिया को अपना लोहा मनवाया है। रोनाल्डो ने एक फिटनेस टेस्ट में कमाल ही कर दिया।इस टेस्ट के परिणाम में रोनाल्डो 20 साल के लड़के जितने फिट पाए गए।

शरीर में सिर्फ 7% फैट
मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो के शरीर में सिर्फ 7 प्रतिशत ही फैट है, जबकि 50 प्रतिशत सॉलिड मसल है।साथ ही चौंकाने वाली बात यह है कि वह अभी भी 33.98 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

खेल सकते हैं अगला विश्वकप
2018 के विश्वकप में उनकी टीम भले बाहर हो गई हो लेकिन मौजूदा वक्त में उनकी फिटनेस देखकर जानकारों का कहना है कि वह अगला विश्वकप भी खेल सकते हैं। बता दें कि रोनाल्डो 30 वर्ष अधिक उम्र के हैं।फीफा के हालिया विश्व कप में इजिप्ट की तरफ से 45 वर्ष के खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
