ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया (लीड-5)
ग्रास इस्लेट (सेंट लूसिया), 13 मई (आईएएनएस)। ब्यूसेजर स्टेडियम में ट्वेंटी-20 विश्व कप के तीसरे संस्करण के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है।
जीत के लिए श्रीलंका के 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 132 रन बना लिए।
इंग्लैंड की तरफ से केविन पीटरसन ने सबसे अधिक 42 रन बनाए जबकि क्रेग कीसवेट्टर ने 39 रनों का योगदान दिया। पीटरसन ने 26 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और दो छक्के लगाए। कीसवेट्टर ने 29 गेंदों का सामना किया और पांच चौके व दो छक्के लगाए। इसके अलावा माइकल लंब 33 रन बनाकर आउट हुए। लंब ने 26 गेंदों का सामना किया और चार चौके व एक छक्का लगाया। कप्तान पॉल कालिंगवुड 10 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर निर्धारित ओवर में 128 रन बनाए। उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने सात रन के कुल स्कोर पर सनथ जयसूर्या के रूप में पहला विकेट गवांया। एंजेला मैथ्यू ने 58 रनों की पारी खेली। चमारा कपूरगेदेरा 16 रन बनाकर आउट हुए। थिसारा पेरेरा सात और चिंथाका जयसिंघे दो रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले कुमार संगकारा 16 रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज महेला जयवर्धने 10 और सनथ जयसूर्या एक रन बनाकर आउट हुए। तिलकरत्ने दिलशान आठ गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए।
इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ड ब्रॉड ने दो जबकि टिम ब्रेसनन, रेयान साइडबॉटम और ग्रीम स्वान ने एक-एक विकेट लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications