Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsENG, 4th test match preview: सीरीज बराबरी पर होगी विराट नजर, इन खिलाड़ियों को करना होगा कमाल,


नई दिल्ली। भारत-इंग्लैड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला साउथैंप्टन के रोज बाउल मैदान पर भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं अगर इस सीरीज की बात करें तो भारत अभी इस सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है। वहीं दूसरी तरफ शुरुआती दो मुकाबलों में मिली हार के बाद भारतीय टीम ने तीसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और शानदार जीत भी दर्ज की थी ऐसे में सीरीज के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे इस मुकाबले में विराट सेना की नजर इस सीरीज को जीत के साथ ही सीरीज में 2-2 की बराबरी पर लाने की की होगी।

बल्लेबाजी को करना होगा और मजबूतः बता दें कि भारत को अगर तीसरे मुकाबले में जीत हासिल हुई थी तो उसका सबसे बड़ा कारण था उसकी बल्लेबाजी। वहीं भारत ने बल्लेबाजी के दम पर ही इस मुकाबले में अच्छी बढ़त बनाई थी। ऐसे में भारतीय सलामी बल्लेबाजों पर पूरा दारोमदार होगा कि वो इस मुकाबले में भी शानदार शुरुआत करें जिससे की भारत इस मुकाबले में भी एक अच्छी बढ़त बना सके। बता दें कि हो सकता है कि इस मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी को और मजबूत करने के लिए पृथ्वी शॉ को मौका मिल सके।

अश्विन हो सकते हैं बाहरः इस मुकाबले में भारत को एक झटका लग सकता है वो भी दिग्गज आलराउंडर अश्विन के रूप में जो अबतक बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अपना प्रभाव इंग्लैंड पर बनाए हुए थे। वहीं अगर ऐसा हुआ तो फिर रवींद्र जडेजा को टीम में मौका दिया जा सकता है। वहीं बुमराह और ईशांत पर फिर गेंदबाजी की मुख्य भूमिका होगी और भारत चाहेगा कि बुमराह इस मुकाबले में फिर एक बार कमाल करें।

इस मैदान पर ये है खासः अगर इस मैदान की बात करें तो 2014 में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 266 रनों से हराया था। इससे पहले साल 2011 में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। वहीं इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने की बात करें तो इंग्लैंड के इयान रोनाल्ड बेल ने इस मैदान पर भारत के खिलाफ 167 रन ठोंके हैं वहीं अजिंक्य रहाणे ने साउथैम्पटन मैदान पर दो इनिंग्स में 106 रन बनाए हैं और दोनों ही इनिंग्स में अर्धशतक जड़ा है। वहीं कप्तान कोहली ने दो इनिंग में 67 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में इनका है जलवाः इसी मैदान पर अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात करें तो इंग्लैंड के जेम्सन एंडरसन का नाम पहले आता है। एंडरसन ने साल 2011-2014 के बीच खेले गए मैचों में 11 विकेट लिए हैं। अगर भारतीय टीम के गेंदबाज की बात की जाए तो रविंद्र जड़ेजा का नाम आता है। जड़ेजा ने इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट झटके थे। ऐसे में देखना होगा कि आखिर इस बेहद अहम मुकाबले में भारतीय टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है। वहीं इंग्लैंड की टीम में एक बड़ी खुशखबरी ये है कि मोईन अली इस टीम में वापसी कर रहे हैं।

Story first published: Wednesday, August 29, 2018, 18:31 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+