Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: महिला खिलाड़ी ने मैदान पर उतारा टॉप तो अंपायर ने लगाया फाइन, विवाद

नई दिल्ली।अमेरिकी ओपन के एक मैच के दौरान फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी एलिजा कोर्नेट को लेकर एक विवाद सामने आया है। इस विवाद को लेकर रेफरियों पर लैंगिक भेदभाव करने का आरोप लगा है। फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी एलिजा कोर्नेट ने मैच में ब्रेक के समय अपना टॉप बदला, इस वजह से चेयर अंपायर ने उन्‍हें कोड वॉयलेशन का दोषी करार दिया। कोर्नेट जब ब्रेक के बाद वापस कोर्ट पर लौट रही थी तो उन्‍होंने देखा कि जो टॉप उन्होंने पहना है वह उल्‍टा है इसके बाद वह जल्‍दी से कोर्ट पर अपना टॉप बदलने लगी।चेयर अंपायर को यह नागवार गुजरी और उसने यह फैसला सुना दिया। फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी एलिजा कोर्नेट विश्‍व में 31वीं रैंक की टेनिस ख‍िलाड़ी है। टेनिस कोर्ट पर इस विवाद के बाद ट्व‍िटर पर महिला ख‍िलाड़ी के संबंध में लोगों ने ट्वीट किए और अंपायर के फैसले को लैंगिक भेदभाव वाला बताया।

क्या कहता है नियम:
डब्‍ल्‍यूटीओ के अनुसार महिला ख‍िलाड़ी कोर्ट पर ड्रेस नहीं बदल सकती, लेकिन पुरुष ख‍िलाड़‍ियों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।।वहीं इससे पहले फ्रेंच ओपन से जुड़े अध‍िकारियों ने भी अपने रूल को सख्‍त बनाते हुए सेरेना विलियम्‍स के केट ड्रेस पर बैन लगा दिया है। आपको बता दें कि इस बार यूएस ओपन में गर्मी की वजह से हिट ब्रेक देने का प्रावधान किया गया है। यह घटना उसी ब्रेक के बाद हुई।

सेरेना को भी कैटसूट पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं फ्रेंच ओपन में भी विंबलंडन की तरह ड्रेस कोड लागू करने की बात की जा रही है। सेरेना से इस ड्रेस कोड को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है वह नियम के हिसाब से खेलने को तैयार हैं।

Story first published: Thursday, August 30, 2018, 9:45 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+