Asia Cup: भारत की अंडर-19 टीम घोषित, इस दिग्गज के बेटे को नहीं मिली टीम में जगह
नई दिल्ली। अगले माह बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की जूनियर चयन समिति 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी। टीम में चयन को लेकर चर्चा का विषय यह है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टीम में जगह नहीं दी गई है।वह श्रीलंका दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा थे।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 29 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जूनियर चयन समिति ने यहां अपनी बैठक में टीम का चयन किया। पवन शाह को इस टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि अनुज रावत और प्रब सिमरन सिंह के रूप में टीम में दो-दो विकेटकीपर होंगे।
चयनकर्ताओं ने एशिया कप के अलावा लखनऊ में 12 सितंबर से शुरू होने वाली चतुष्कोणीय वनडे सीरीज के लिए भी इंडिया-ए और इंडिया-बी टीम का चयन किया है। अर्जुन तेंदुलकर चतुष्कोणीय सीरीज के लिए भी टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाएं।
इंडिया-ए 12 सितंबर को अफगानिस्तान-ए के साथ पहला मैच खेलेगी। इसी दिन इंडिया-बी का सामना नेपाल अंडर-19 टीम से होगा। 14 सितंबर को इंडिया-ए नेपाल और इंडिया-बी अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
इंडिया-ए 12 सितंबर को अफगानिस्तान-ए के साथ पहला मैच खेलेगी। इसी दिन इंडिया-बी का सामना नेपाल अंडर-19 टीम से होगा। 14 सितंबर को इंडिया-ए नेपाल और इंडिया-बी अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
