एशियन गेम्स 2018 : 10 मीटर एयर पिस्टल में हीना सिद्धू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का छठां दिन भी भारत के लिए शानदार रहा, और भारत ने इस दिन भी अपनी मजबूत दावेदारी विदेशी सरजमीं पर दिखाई। वहीं इस दिन भारत को शूटिंग के वीमंस 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर और हीना सिद्धू से गोल्ड की उम्मीद थी क्योंकि कुछ महीने पहले ही हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में इन दोनों खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर जीत कर भारत का मान बढ़ाया था। ऐसे में इनसे एशियन गेम्स में भी भारत को गोल्ड की उम्मीद थी। हालांकि इस इवेंट में मनु भाकर ने एलिमिनेट होकर सभी को निराश किया लेकिन हिना ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत की उम्मीदों को कुछ हद तक बनाए रखा। बता दें कि हीना ने 10.8 पॉइंट्स का पहला निशाना लगाया लेकिन दूसरे शॉट में में वह कोई कमाल नही दिखा सकी और इसी के साथ वह 219.2 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहीं।
ये भी पढ़ें- Asian Games 2018: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड,बोपन्ना- शरण की जोड़ी ने जीता गोल्ड
#Shooting | BRONZE for Heena Sidhu.
— The Bridge (@TheBridge_IN) August 24, 2018
Heena Sidhu finishes third in 10m Air Pistol to win bronze; Manu Bhaker ends at the fifth position. pic.twitter.com/1pJB0M8q5v
ऐसे रहा मुकाबलाः इस मुकाबले के शुरू होने से पहले माना जा रहा था कि भारत को इस मुकाबले में गोल्ड जरूर मिलेगा लेकिन इस इवेंट में पहली सीरीज के बाद भारत की शूटर हीना सिद्धू 49.9 पॉइंट्स के साथ पांचवें और मनु भाकर 49 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर रही वहीं दोनों पर ही एक समय एलिमिनेशन का खतरा मंडराने लगा था, लेकिन हिना ने इसमें कामयाबी पाई और भारत को ब्रॉन्ज जिताया। इसी के साथ भारत अब मेडल तालिका में सातवें स्थान पर आ गया है। भारत ने अब तक 6 गोल्ड, 4 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उसके कुल 23 पदक हो गए हैं।
SHOOTING
— Kunal Vimal (KV) (@kvQuote) August 24, 2018
HeenaSidhuwinsBRONZEin women's 25mair pistol
Congratulations...#AsianGames2018 pic.twitter.com/E864udUCca
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
