जब हीना सिद्धू खुद बन गईं अपने कोच का निशाना, पहली नजर में हुई थी मोहब्बत, जानिए कुछ खास बातें
नई दिल्ली। इस बात में कोई संदेह नहीं कि किसी इंसान की खूबियों के निखरने में, उसको बलंदियों तक पहुंचने में एक माहौल, धैर्य और कड़ी मेहनत की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है किसी इंसान को खुद पर भरोसा होना। जब कोई इंसान पूरी लगन और मेहनत से सपने के पीछे भागता है तो सपने हकीकत तो होते ही हैं साथ ही साथ एक इतिहास भी बनता है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल होती है। ऐसे ही हौसले की कहानी कुछ भारत की स्टार निशानेबाज हीना सिद्धू जिन्होंने भारत को अपने निशानेबाजी से कई पदक दिलाए हैं, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हीना ने कॉमनवेल्थ में भारत को गोल्ड जिताया था वहीं एशियन गेम्स में एक बार फिर हीना ने देश का नाम रोशन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया है। आइए आपको बताते हैं सिद्धू से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो शायद ही आपको पता हों..

अपने क्लासी अंदाज की वजह से भी काफी फेमस हैं हीनाः
ये बात शायद कम ही लोगों को पता होगी कि हीना एक सफल निशानेबाज के साथ-साथ डेंटिस्ट भी हैं। इसके अलावा वो अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी मशहूर हैं। कोई फंक्शन हो या फिर मुकाबले का मैदान हीना एक अलग ही अंदाज में नजर आती हैं। अपने निशानेबाजी के कारण भारत को कई पदक जिताने वाली हीना के बारे में शायद कम ही लोग ये बात जानते होंगे कि हीना अपने कोच रौनक पंडित के निशाने का शिकार हो गईं थी और पहली नजर में ही मोहब्बत का ऐसा खुमार दोनों पर चढ़ा कि दोनों ने 2013 में शादी कर ली।

रौनक भी हैं शूटरः
बता दें कि दोनों का दिल ही एक दूसरे के लिए नहीं धड़कता बल्कि दोनों का प्रोफेशन भी एक ही है। रौनक भी इंटरनेशनल शूटर हैं, हिना और रौनक की मुलाकात लंदन ओलंपिक में 2012 में हुई, हीं से आजतक रौनक ही हिना के जीवन साथी भी हैं और कोच भी। हालांकि हिना के एक्रिडिटेड कोच कोई और हैं।
| |
जब हिजाब पहनने से किया था मनाः
हीना सिद्धू की एक और खास बात शायद ही आपको पता हो कि हीना वही लड़ी हैं जिन्होंने 2016 में ईरान की राजधानी तेहरान में हुई चैम्पियनशिप से नाम वापिस ले लिया था, क्योंकि इसमें हिजाब पहनने की अनिवार्यता थी। हीना ने हिजाब पहनने से इंकार करते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस ले लिया था। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा कि वे क्रांतिकारी नहीं हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से उन्हें लगता है कि किसी खिलाड़ी के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य करना खेल भावना के लिए ठीक नहीं है।

रौनक ने शूटिंग छोड़कर हीना को बनाया स्टारः
हीना को स्टार बनाने और उनके सपनों को साकार करने के लिए रौनक ने खुद को शूटिंग से दूर कर लिया था और अपना सारा ध्यान हीना की ट्रेनिंग में लगा दिया था लेकिन उनका यह त्याग हीना के दिल में भी घर कर गया और दोनों सपने भी अब एक आंखों से देखने लगे, और शूटिंग के सफर से हमसफर भी बन गए। बता दें कि भले ही रौनक हीना के एक्रिडिटेड कोच न हों लेकिन 2018 के कॉमनवेल्थ में गोल्ड दिलाने वाली हीना को इस मुकाम तक पहुंचाने में रौनक का बड़ा हाथ हैं। वहीं आज उन्होंने एक बार फिर देश का नाम रोशन करते हुए भारत को एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जिताया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
