Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Pics: विराट कोहली ने टीम इंडिया की जीत के बाद बदला हेयर स्टाइल, आपने देखा क्या ?

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान के बाहर जितने स्टाइलिश हैं उतने ही मैदान पर भी हैं। विराट अपने कूल लुक के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं। विराट अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। इंग्लैंड में जारी पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद विराट ने अपने लुक में कुछ बदलाव किया है। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए अपना नया लुक शेयर किया है।

आपको बता दें कि सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से ही विराट अपना हेयरकट लेते हैं। विराट ने सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'A day with the boys at work!'

टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर कोहली:

टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर कोहली:

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को एक बार फिर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर आ गए। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की जीत:

बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की जीत:

कप्तान विराट कोहली ने तीसरे मैच में इंग्लैंड को 203 रनों से करारी शिकस्त देने के बाद कहा था कि वह इस जीत को केरल बाढ़ पीड़ितों को समर्पित करते हैं। केरल में बाढ़ के कारण 400 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जबकि 10 लाख के अधिक लोगों को 3,274 राहत शिविरों में ले जाया गया है।

अनुष्का को प्रदर्शन का श्रेय:

अनुष्का को प्रदर्शन का श्रेय:

मैच के बाद दिए गए इंटरव्यू में कप्तान विराट कोहली ने जहां टीम की तरफ से इस जीत को केरल के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया, वहीं मैच में अपने खुद के शानदार प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए उन्होंने इसका श्रेय पत्नी अनुष्का शर्मा को दिया जो मैदान में मौजूद थीं।

बता दें कि भारत ने ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 203 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ अपना खाता खोलते हुए भारत ने स्कोर 1-2 कर लिया है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच और खेले जाने हैं।भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच साउथहैम्पटन में 30 अगस्त से खेला जाएगा। भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को मौका दिया गया है।वहीं, मुरली विजय और कुलदीप को टीम से बाहर किया गया है।

Story first published: Saturday, August 25, 2018, 11:15 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+