RCB के कोच बनेंगे भारत के ये पूर्व कोच, कोहली के इशारों पर होंगे कई अहम बदलाव!
नई दिल्ली। दिग्गजों से सजी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को लगभग सभी आईपीएल सीजन में अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। टीम ने अब बड़ा फैसला लिया है।11वें संस्करण में बेहद खराब प्रदर्शन कर बाहर होने वाली इस टीम के कोचिंग स्टाफ पर गाज गिरी है। खबर हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ को बर्खास्त करने का फैसला किया है। इसमें हेड कोच डेनियल विट्टोरी का नाम भी शामिल है।
मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट केअनुसार , बैटिंग और फील्डिंग कोच ट्रेंट वुडहिल और एंड्रयु मैकडोनाल्ड को भी बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है। आशीष नेहरा को टीम के गेंदबाजी मेंटर पद पर बरकरार रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विट्टोरी की जगह टीम के नए कोच बनने को लेकर भारत को विश्व कप जीताने वाले कोच गैरी कर्स्टन का नाम सबसे आगे है।
कोहली की सलाह पर ध्यान:
कहा जा रहा है कि फ्रेंचाइजी अभी सिर्फ कप्तान विराट कोहली के मन मुताबिक कोचिंग स्टाफ को फायर या रिटेन करने का फैसला ले रही है। अगले हफ्ते तक नए कोचिंग स्टाफ की घोषणा हो सकती है। ऐसे में जो भी नया सपोर्ट स्टाफ आएगा वह कोहली के पसंदीदा होगा।
आईपीएल की सबसे मजबूत टीम:
कागजी पर सबसे मजबूत टीम RCB आईपीएल के इतिहास में अपेक्षित सफलता से हमेशा पीछे रही है। 11 सालों में टीम कोई भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। आईपीएल 2018 में यह टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच जीतने में सफल रही है। विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की मौजूदगी के बावजूद उनकी टीम पॉइंट टेबल पर छठवें नंबर पर रही। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि किंग्स इलेवन पंजाब के हेड कोच ब्रैड हॉज को भी बर्खास्त किया गया है। साथ ही शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच की कमान सौंपी जा सकती है। अब कोचिंग स्टाफ बदलने से कितना फर्क पड़ता है, ये देखने लायक होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
