रोनाल्डो कब और कितने में बिकेंगे?
23 वर्षीय रोनाल्डो रियाल मड़्रिड की ओर से खेलना चाहते हैं लेकिन मैनचेस्टर युनाइटेड के करार से बंधे हैं, मैनचेस्टर युनाइटेड का कहना है कि वह रोनाल्डो को 'बेचने' को तैयार नहीं है. इन विवादों के बीच रोनाल्डो छुट्टियाँ मनाने चले गए हैं जबकि फुटबॉल क्लबों के अधिकारी उनके भविष्य पर विचार विमर्श कर रहे हैं.
रियाल मड्रिड के प्रमुख रामोन काल्ड्रोन ने कहा है कि कोई बातचीत तभी शुरू हो सकती है जबकि "मैनचेस्टर युनाइटेड सौदा करने को तैयार हो." काल्ड्रोन ने कहा, "वे इस समय मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाड़ी हैं और हम इस मामले में दख़ल नहीं देना चाहते."
यूरो 2008 से पुर्तगाल के बाहर होने के बाद रोनाल्डो ने कहा कि वे अपने घायल पैर का ऑपरेशन कराना चाहते हैं लेकिन यह ऑपरेशन उनकी तीन सप्ताह की छुट्टियों के बाद होगा. मैनेचस्टेर युनाइटेड का कहना है कि वह कोई सौदा नहीं करना चाहता लेकिन रोनाल्डो के बारे में कहा जा रहा है कि वे रियाल मड्रिड से खेलना चाहते हैं.
ऊँची क़ीमत
रोनाल्डो की क़ीमत पाँच करोड़ से आठ करोड़ पाउंड के बीच लगाई जा रही है, रियाल मड्रिड के कोच ब्रेंड शुस्टर का कहना है कि "उन्हें टीम में लाने के ज़रूरी रक़म अदा की जानी चाहिए." शुस्टर ने रियाल मड्रिड के प्रमुख से कहा है कि "सबसे ज़रूरी काम चैम्पियंस लीग जीतना है और रोनाल्डो इसमें हमारी मदद कर सकते हैं".
रोनाल्डो ने कहा, "सबको पता है कि मैं क्या चाहता हूँ लेकिन सब कुछ मेरे हाथ में नहीं है, मैं सारे फ़ैसले नहीं करता लेकिन अपने सपने पूरा करना चाहता हूँ." रोनाल्डो का कहना है कि उनके मैनचेस्टर युनाइटेड को छोड़ने के फ़ैसले से कुछ लोग आहत हो सकते हैं लेकिन वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications