भारत में अकेले दम पर विश्व कप की मेजबानी का माद्दा : बिंद्रा
बिंद्रा ने आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान कहा कि अगर हालात ठीक नहीं रहे और सभी मैच भारत में ही कराने पड़ते हैं तब भी विश्व कप का आयोजन भारतीय उपमहाद्वीप में ही होगा।
बकौल बिंद्रा, "हम विश्व कप को स्थानांतरित करने वकालत हरगिज नहीं कर सकते। हमारा देश इतना बड़ा है कि हम अकेले दम पर विश्व कप का सफल आयोजन करा सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अंतर्गत 59 मैच खेले गए थे जबकि विश्व कप में 49 मैच ही खेले जाने है। हम इस मामले में बिल्कुल आत्मनिर्भर हैं।"
बिंद्रा ने यह भी कहा कि कई देशों के खिलाड़ियों द्वारा भारत में नहीं खेलने की आशंका जताई जाने के बावजूद आईपीएल पुनर्निधारित कार्यक्रम के आधार पर इसी साल सफलतापूर्वक आयोजित होगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले मंगलवार को पाकिस्तान के लाहौर शहर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से कई देशों के खिलाड़ियों ने आईपीएल के लिए भारत आने को लेकर पुनर्विचार करने की बात कही है।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications