राजस्थान रॉयल्स के मेंटर शेन वार्न ने मैच से पहले अपनी टीम से मांगी माफी
नई दिल्ली। आईपीएल के प्लेऑफ का एर मुकाबला चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला जा चुका है, जिसमें जीत कर चेन्नई की टीम फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। वहीं केकेआर और राजस्थान के बीच मुकाबला बुधवार को खेला जाना है। गौरतलब हो की दोनो टीमों में जो मुकाबला जीतेगी वो हैदराबाद के साथ मुकाबला खेलकर फाइनल में अपनी दावेदारी करेगी। राजस्थान की अगर बात करें तो इस टीम ने प्लेऑफ में जगह जरूर बना ली है लेकिन इसमें उसके प्रदर्शन से ज्यादा उसकी किस्मत का भी रोल रहा है। अगर लीग मुकाबले में मुंबई जीत जाती या पंजाब की टीम बड़े अंतर से जीत जाती तो राजस्थान के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल था। राजस्थान के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ ही इस टीम के मेंटर शेन वॉर्न भी अपने बच्चों के जन्मदिन के लिए अपने देश ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से कुछ दिनों पहले ही दी थी। इस सीरीज में प्लेऑफ के लिए सेलेक्ट होने के बाद शेन वॉर्न ने एक बार फिर अपने फैंस से माफी मांगी और ट्वीट किया।
Good luck to the @rajasthanroyals in the play offs. Apologies I can’t be there with you on Wednesday & Friday, but will see you Sunday for the final. Remember the things we’ve spoken about re playing finals / big games - you’re ready & I’m so proud of you all. You’ve got this 👍
— Shane Warne (@ShaneWarne) May 22, 2018
शेन वॉर्न ने किया ट्वीटः शेन वॉर्न ने बताया की उन्हें विश्वास था की उनकी टीम जरूर प्लेऑफ में पहुंचेगी, हालांकि उन्हें जरूरी काम से अपने देश जाना पड़ा था। अब जब राजस्थान के लिए उम्मीदें जगी हैं तो वॉर्न ने एक बार फिर ट्वीट कर अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए कहा की वो बुधवार और शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में भले ही उपस्थित नहीं हो सकेंगे लेकिन वो रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में जरूर पहुंचेंगे जो की 27 ताऱीख को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। बता दें की राजस्थान के लिए खेलते हुए वॉर्न ने अपनी कप्तानी में राजस्थान को चैंपियन भी बनाया है उन्होंने राजस्थान के लिए 55 खेले हैं और उनमें 57 विकेट झटके हैं। इस सीजन में उन्हें राजस्थान की टीम ने मेंटर के रूप में शामिल किया था।
Story first published: Wednesday, May 23, 2018, 14:41 [IST]
Other articles published on May 23, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
