'जर्मन फुटबाल टीम में कई खिलाड़ी समलैंगिक'
बर्लिन। फीफा विश्व कप-2010 में तीसरे स्थान पर रही जर्मनी की टीम के बारे में एक चौंकाने वाली एवं सनसनीखेज बात सामने आई है। पूर्व कप्तान माइकल बलाक के साथ वर्षो तक काम करने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि जर्मनी की राष्ट्रीय टीम समलैंगिकों से भरी हुई है। यानी टीम के कई खिलाड़ी समलैंगिक हैं।
यह सनसनीखेज खुलासा करने वाले शख्स हैं माइकल बेकर। जर्मनी की मशहूर पत्रिका 'डेर स्पेगल' को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के समलैंगिक होने का दावा किया है। बेकर पूर्व कप्तान बलाक के एजेंट के रूप में लगभग एक दशक तक काम कर चुके हैं। पत्रिका के ताजा अंक में छपी एक रिपोर्ट में बेकर के हवाले से कहा है, "टीम के कुछ खिलाड़ी समलैंगिक हैं। एक बार तो एक स्टार खिलाड़ी ने समलैंगिक खिलाड़ियों के नाम सार्वजनिक करने की बात कही थी। परंतु ऐसा नहीं हुआ।"
क्लिक करें- स्पेन थी विश्व कप की हकदार: मेस्सी
बेकर ने कहा, "कोच जोआचिम लोव की अलग खेल शैली की वजह से भी कुछ खिलाड़ियों का रुख समलैंगिकता की ओर हो गया। पहले जर्मनी के खिलाड़ियों की शैली रक्षात्मक और आक्रामक दोनों हुआ करती थी। कुछ भी हो मौजूदा टीम ने इस विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।"
बेकर के इस खुलासे को जर्मन मीडिया में प्रमुखता मिली है। इस पर फुटबाल जगत से जुड़े लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया है। बलाक के पूर्व क्लब 'बेयर लेवरकुसेन' के एक प्रवक्ता ने कहा, "ये बातें हैरान कर देने वाली हैं। हमारे क्लब में तो कभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई।" जर्मन फुटबाल महासंघ ने बेकर के दावे पर कुछ भी कहने से इंकार किया है। इस पर जब टीम के कोच लोव की राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, "मैं इस पर प्रतिक्रिया देकर अपना स्तर नहीं गिराऊंगा।" उधर, पत्रिका की रिपोर्ट पर बेकर ने चुप्पी साध ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications