Asian Games 2018: अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने दिलाया भारत को पहला पदक
नई दिल्ली। जकार्ता में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पहले दिन ही भारत का कांस्य के रूप में पहला पदक हासिल हुआ। भारत को पहला मैडल शूटर अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने दिलाया।हालांकि शूटिंग में भारत की उम्मीदें काफी ज्यादा थी। मिक्स डबल्स में मनु भाकर क्वलिफाई नहीं कर पाई। निराशा के बीच अपूर्वी और रवि का यह मैडल राहत भरा है। क्वॉलिफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहने वाली चीनी ताइपे की टीम ने गोल्ड मेडल और चीन ने सिल्वर मेडल जीता।
#AsianGames2018:Apurvi Chandela - Ravi Kumar win bronze medal in 10m Air Rifle Mixed Team event. pic.twitter.com/vLxaZqxY27
— ANI (@ANI) August 19, 2018
28 वर्षीय रवि कुमार ने 2014 के एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीता था और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर ब्रॉन्ज मैडल जीता था। वहीं चंदेला ने 2014 के कॉमनवेल्थ में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।
क्वॉलिफिकेशन राउंड में कोरिया के बाद भारतीय जोड़ी दूसरे स्थान पर रही थी। क्वॉलिफिकेशन में भारतीय जोड़ी का स्कोर 835.3 रहा था। वहीं कोरियाई जोड़ी ने 836.7 अंक हासिल किए थे।
इस साल की शुरुआत में चंदेला और रवि कुमार ने मैक्सिको में आयोजित आइएसएसएफ वर्ल्ड कप में टीम के रूप में हिस्सा लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
