एशियन गेम्स 2018 : शॉटपुट में तजिंदर पाल तूर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत ने स्कवैश में तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते वहीं भारत की ओर से शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदर पाल सिंह ने इतिहास रचते हुए भारत को दिन का पहला गोल्ड मेडल जिताया, और भारत का सातवां सोने का पदक भी दिलाया इसके साथ ही भारत का यह 29वां पदक भी भारत की झोली में आ गया। बता दें कि तीसरे राउंड में फाउल करने के बाद भी तजिंदर शीर्ष पर कायम रहे और भारत को एशियन गेम्स में गोल्ड के साथ-साथ एक नया एशियन रिकॉर्ड भी कायम कर लिया।
GAMES RECORD @Tajinder_Singh3 20.75m shot put #AsianGames2018 pic.twitter.com/bP0BA4vqFv
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 25, 2018
ऐसे रहा मुकाबलाः इस बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत की तरफ से तजिन्दर पाल सिंह ने पहला थ्रो 19. 96 का फेंका जिसके कारण वो शीर्ष पर काबिज हैं साथ ही साथ दूसरे राउंड में उन्होंने 19.15 का दूसरा राउंड समाप्त किया जिसके बाद तीसरे राउंड में उनका शॉट थ्रो फाउल रहा लेकिन वो शीर्ष पर काबिज रहे वहीं चौथे राउंड में पाल ने फिर 19.96 की दूरी का गोला फेंका लेकिन इसके बाद तजिन्दर ने तो कमाल कर दिया और उन्होंने रिकॉर्ड 20.75 मीटर की दूरी का गोला फेंक इतिहास रचते हुए अपनी गोल्ड की दावेदारी पक्की कर ली थी, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रचते हुए । तजिंदर पाल सिंह तूर ने 20.75 मीटर तक गोला फेंककर नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बना डाला। बता दें कि पिछला रिकॉर्ड 20.57 मीटर का था जो 2010 एशियन गेम्स में सऊदी अरब के सुल्तान अब्दुल मजीद ने बनाया था, लेकिन तजिंदर ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया और भारत को दिन का पहला गोल्ड मेडल भी दिला दिय़ा।
#AsianGames2018: Tajinderpal Singh Toor wins gold medal in men's Shot Put. pic.twitter.com/KEzz1yzo9y
— ANI (@ANI) August 25, 2018
Story first published: Saturday, August 25, 2018, 19:50 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
