Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेसी को लेकर रोनाल्डो ने दिया बड़ा बयान, कहा 'खुद पर गर्व होता है'

नई दिल्ली। ​रियल मैड्रिड के सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मेसी से खुद की तुलना किए जाने पर गर्व होता है। पांचवी बार बैलन डे ऑर जीतने के बाद रोनाल्डो इस अचीवमेंट के साथ ही वह व्यक्तिगत अवॉर्ड जीतने में मेसी की बराबरी कर अपने आप को ऑनर्ड मानते हैं।

बता दें कि बीते अक्टूबर रोनाल्डो ने दूसरी बार फीफा बेस्ट मेन्स प्लेयर का अवॉर्ड जीता था। हफ्ते पहले उन्हें फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड बैलन डे ऑर से भी नवाजा गया है। फीफा की वेबसाइट से बातचीत के दौरान उन्होंने लंबे समय से गेम आइकन बने रहने पर संतुष्टि जाहिर की है।

रोनाल्डो ने कहा, "एक बार फिर से यहां आना मेरे लिए अनमोल है क्योंकि मैं अपने टीममेट के साथ-साथ क्लब के लिए अच्छा कर रहा हूं। मैं हमेशा से फुटबॉल की दुनिया में अपनी पहचान चाहता था और इतने सारे अवॉर्ड्स अपने नाम कर मैंने वो बना भी लिया है। मैंने फुटबॉल के इतिहास में मेसी जैसे प्लेयर से कंपीट कर ढेर सारे व्यक्तिगत अवॉर्ड अपने नाम किए और एक नया चैप्टर लिखा, यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। साथ ही यह मेरे करियर का सबसे अनमोल पल है जो मुझे आगे और फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करता है।"

Story first published: Sunday, December 17, 2017, 15:45 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+