RCBvMI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हराया
बेंगलुरू। आईपीएल-11 का 31वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जहां आरसीबी ने मुंबई को 14 रनों से हरा दिया। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मुंबई की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। ईविन लुईसी की जगह किरॉन पोलार्ड को दोबारा टीम में शामिल किया गया। वहीं आरसीबी में भी एक बदलाव हुआ। मुरगन अश्विन की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया था।
यहां पढ़ें आरसीबी बनाम मुंबई का LIVE CRICKET SCORE:
मुंबई की पारी-
- मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 153 रन ही बना पाई। पूरे सीजन में आरसीबी के गेंदबाज पहली बार डेथ ओवर में अनुशासित दिखे। टिम साउदी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट झटके।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हराया
- फिफ्टी बनाकर हार्दिक पांड्या आउट, मुंबई का सातवां विकेट गिरा। साउदी ने झटका विकेट
- 140 के स्कोर पर मुंबई का छठा विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या 23 रन बनाकर आउट, सिराज ने लिया विकेट।
- मुश्किल में मुंबई की टीम, 84 के स्कोर पर पांचवा विकेट गिरा ड्युमिनी 23 रन बनाकर रन आउट।
- मुंबई का चौथा विकेट गिरा, पोलार्ड 13 रन बनाकर आउट। सिराज ने लिया विकेट।
- एक के बाद एक मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 0 पर आउट। रोहित से पहले उमेश ने सूर्यकुमार यादव को इसी चौथे ओवर में चलता किया।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई, ईशान किशन 0 पर आउट। टिम साउदी ने लिया विकेट।
आरसीबी की पारी-
- आरसीबी ने मुंबई को जीत के लिए दिया 168 रनों का लक्ष्य। मैक्लैंघन के आखिरी ओवर में ग्रैंडहॉम ने 3 छक्के लगाते हुए 24 रन बनाए। 20 ओवर में आरसीबी ने 7 विकेट खोकर बनाए 167/7
- 143 के स्कोर पर आरसीबी को लगा सातवां झटका, साउदी 1 रन बनाकर आउट। बुमराह ने लिया विकेट।
- हार्दिक पांड्या ने एक ओवर में झटके तीन विकेट, आरसीबी का छठा विकेट गिरा। पांड्या ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को चलता किया।
- लड़खड़ाई आरसीबी की पारी, पांड्या ने मंदीप और कोहली को किया आउट। 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद पर मंदीप और दूसरी गेंद पर कोहली को चलता किया।
- आरसीबी को लगा तीसरा झटका, मैक्कुलम 37 रन बनाकर आउट। हार्दिक पांड्या की शानदार फील्डिंग के चलते हुए रन आउट। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 123/3
- आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा, मनन वोहरा 45 रन बनाकर आउट। मार्कंडे ने एक बेहद ही शानदार गेंद पर चकमा देते हुए वोहरा को LBW आउट कर दिया है।
- आरसीबी को लगा पहला झटका, डि कॉक 7 रन बनाकर आउट। मैक्लेनांघन की गेंद पर रोहित ने एक बेहद ही शानदार कैच लपका। 5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 38/1
- बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी। इस बार आरसीबी की ओपनिंग में बदलाव हुआ। दरअसल डि कॉक के साथ मनन वोहरा ने ओपनिंग की। वोहरा ने ड्युमिनी के चौथे ओवर में 2 छक्का और 2 चौके जड़ते हुए 22 रन बटोरे। 4 ओवर के बाद आरसीबी ने बनाए 33/0
- -------------------------------------------------------------------------------
- मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (कीपर), जीन-पॉल डुमिनी, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, किरॉन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनाघन, मयंक मार्कांडे, जसप्रित बुमराह।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (प्लेइंग इलेवन): क्विनटन डि कॉक (कीपर), ब्रेंडन मैकुलम, विराट कोहली (कप्तान), मनन वोहरा, मंदीप सिंह, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, वाशिंगटन सुंदर, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
Story first published: Tuesday, May 1, 2018, 23:42 [IST]
Other articles published on May 1, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
