For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स, जानिए कितने पैसों के हैं मालिक

नई दिल्ली। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वो मुकाम हासिल कर लिया जो उनका कद और ऊंचा कर देती है। रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं। रोनाल्डो के बाद दूसरे नंबर पर अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज हैं जिन्हें 17.3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस और फॉलोअर्स का धन्यवाद भी किया।

जानिए कितने पैसों के हैं मालिक

जानिए कितने पैसों के हैं मालिक

रोनाल्डो दुनिया के सबसे अमीर फुटबाॅलर हैं। फोब्र्स की सूची के अनुसार, रोनाल्डो के पास कुल 460 मिलियन डाॅलर यानी कि 32 अरब 92 करोड़ 63 लाख 40 हजार से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। उनकी कमाई सोशल मीडिया से भी जबरदस्त हैं। इंस्टाग्राम मार्केटिंग कंपनी Hopper HQ की रिपोर्टे के अनुसार, रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट का सबसे ज्यादा पैसा हासिल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। रोनाल्डो की इंस्टाग्राम से सालाना कमाई 3 अरब 78 करोड़ 45 लाख 60 हजार रुपए है, जोकि उनके क्लब जुवेंटस (अनुमानित ढाई अरब) से मिलने वाली राशि से कई ज्यादा है। रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर 9 लाख यूरो यानी लगभग सात करोड़ रुपए कमाते हैं।

अरबों में सैलरी

अरबों में सैलरी

इसके अलावा रोनाल्डो 4 अरब 75 करोड़ 91 लाख 36 हजार की सैलरी पाते हैं। पिछले साल रियाल मैड्रिड से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 771 करोड़ (100 मिलियन यूरो) में खरीदा था। रोनाल्डो ने पिछले साल में 109 मिलियन डॉलर यानी कि 779 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। वहीं विज्ञापन के तहत 286 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुके हैं।

खरीद चुके हैं दुनिया की सबसे महंगी कार

खरीद चुके हैं दुनिया की सबसे महंगी कार

बता दें कि रोनाल्डो महंगी कारों के शाैकीन हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे महंगी कार भी खरीद ली है जो उन्हें 2021 में मिलेगी, क्योंकि कार के कुछ हिस्से तैयार करने वाले हैं। रोनाल्डो ने बुगाती ला वोइतूर नोइरे को खरीदने की डील ही है, जो 86 करोड़ के आसपास है। पिछले साल 21.5 लाख पाउंड खर्चकर बुगाती चिरोन खरीदी थी। रोनाल्डो के पास मर्सिडीज सी क्लास स्पोर्ट कूप, एस्टन मार्टिन, लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एलपी700-4, उन फरारी 599 जीटीओ, मैक्लॉरेन एमपी 412सी, बेन्टले कॉटिनेंटल जीटीसी स्पीड और रोल्स रॉयस फैंटम भी शामिल हैं।

Story first published: Thursday, January 30, 2020, 20:12 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+