गावस्कर, कपिल और बेदी आईसीसी 'हॉल ऑफ फेम' में
आईसीसी ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशंस (एफआईसीए) के साथ इस सम्मान के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारुन लोगार्ट ने कहा कि 'हॉल ऑफ फेम' के माध्यम से क्रिकेट जगत अपने महान खिलाड़ियों को याद करेगा।
उन्होंने कहा, "इस सूची के माध्यम से हम अपने इतिहास में शामिल महान खिलाड़ियों, अधिकारियों और यहां तक क्रिकेट के विकास में काम करने वाले संस्थानों को याद कर सकेंगे।"
'हॉल ऑफ फेम' में 55 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें हर साल कुछ और खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इस बात की जानकारी हर वर्ष एलजी आईसीसी पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान दिया जाएगा।
इस सूची में शामिल 55 खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं : सिडनी बार्नेस, बिशनसिंह बेदी, एलेक बेडसर, रिची बेनो, एलन बॉर्डर, इयान बॉथम, ज्यौफ्री बॉयकॉट, डोनाल्ड ब्रैडमैन, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, डेनिस क्रांप्टन, कोलिन काउड्रे, कपिल देव, सुनील गावस्कर, लांस गिब्स, ग्राहम गूच, डेविड गॉवर, डब्ल्यू.जी. ग्रेस, टॉम ग्रावेनी, गॉर्डन ग्रीनीज, रिचर्ड हेडली, वॉल्टर हेमंड, नील हर्वे, रॉन हेडली, जैक हॉब्स, माइकल होल्डिंग, लियोनार्ड हटन, रोहन कन्हाई, इमरान खान, एलन नॉट, जिम लेकर, हारोल्ड लारवुड, डेनिस लिली, रे लिंडवॉल, क्लाइव लॉयड, हनीफ मोहम्मद, रोडनी मार्श, मैल्कम मार्शल, पीटर मे, जावेद मियांदाद, कीथ मिलर, बिल ओ रिले, ग्रीम पोलक, विल्फ्रेड रोड्स, बैरी रिचर्ड्स, विवियन रिचर्ड्स, एंडी रॉबर्ट्स, गारफील्ड सोबर्स, ब्रायन स्टाटहम, फ्रेड ट्रुमैन, डेरेक अंडरवुड, क्लाइड वॉल्कॉट, एवर्टन वीक्स, फ्रैंक वूली और फ्रैंक वॉरेल।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications